जिसकी कीमत बमुश्किल १०० रुपए है। जिसे देख युवक हैरत में पड़ गया। उसने उक्त मोबाइल नंबर में तुरंत काल किया, तब उसका नंबर बंद बता रहा है। आखिरकार हैदराबाद के युवक ने प्रवीण मधुकर के साथ धोखा किया। प्रवीण कुमार ने बुधवार को मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा ४२० के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।