12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में DEO की बड़ी कार्रवाई, एक शिक्षक व 2 क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी

CG News: शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में डीईओ ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पहले दिन उन चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने भर्ती में स्क्रूटनी करने अहम भूमिका निभाई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 May 2025, 9:49 AM IST

नगर निगम की सख्ती (Photo source- Patrika)

नगर निगम की सख्ती (Photo source- Patrika)

CG News: शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में डीईओ ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पहले दिन उन चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने भर्ती में स्क्रूटनी करने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरी ओर जिस अभ्यर्थी की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी उसकी नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में चार महीना पहले 47 पदों में नियुक्ति हुई थी। जिसमें एक अभ्यर्थी मुश्कान खान की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। दरअसल, मुश्कान खान ने डीएड कोर्स पूरी नहीं की थी और उसकी नियुक्ति कर दी गई थी। सूत्रों से पत्रिका को इसकी भनक लगी थी और पत्रिका ने 8 मई 2025 के अंक में डीएड की डिग्री पूरी नहीं फिर भी कर दी स्वामी आत्मानंद स्कूल में नियुक्ति शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

खबर पढ़ने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। खासकर डीईओ आफिस में सनसनी फैल गई। खबर को गंभीरता से लेते हुए डीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े: Ration scam: गरीबों का 8 लाख का राशन डकारने वाले सचिव-सेल्समैन समेत 4 को नोटिस, 2 दिन में मांगा गया जवाब…

इन्हें थमाया नोटिस

भर्ती के समय डीईओ आफिस में दस्तावेज परीक्षण समिति का निर्माण किया था। जिसमें शासकीय हाई स्कूल कुलीपोटा के प्राचार्य गुलाब चंद साहू प्रभारी अधिकारी थे। उनकी टीम में स्वामी आत्मानंद खंड प्रभारी लिपिक किस्लय घृतलहरे, शिक्षक परमेश्वर साहू एवं लिपिक विशाल यादव अकलतरा को शामिल किया गया था। इन चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में प्राचार्य गुलाब चंद साहू ३० अप्रैल को रिटायर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर किस्लय घृतलहरे को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल शाखा से प्रभार छीनने की बात सामने आ रही है।