पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत थाना रोड निवासी महिला सुखमनी पति रमेश अहिरवार (42) वर्ष शुक्रवार की रात 10 बजे से गायब थी। रात 10 बजे परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह अकलतरा खोड़ रोड में उसकी लाश मिली। अकलतरा खोड़ रोड़ में आंगनबाड़ी की एक महिला ने लाश देखी, जो अर्धनग्न हालत में थी। सूचना पाकर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम ने लाश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।