
इंटक नेता पर नौकरी लगाने के नाम पर 18.80 लाख लूटने का आरोप, छह बेरोजगार युवकों ने दिया बयान
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित मड़वा पॉवर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी लछनपुर निवासी रामगोपाल साहू पिता रम्हन लाल साहू ने मड़वा के अधीक्षण अभियंता वृत्त तीन के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर छह बेरोजगार युवकों से पूरे 18 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की है। सभी पीडि़त सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और फिर से मामले में कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक लछनपुर गांव निवासी रामगोपाल साहू जो मड़वा पावर प्लांट में कर्मचारी और युवा इंटक का प्रदेश महामंत्री है उस पर मड़वा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप है। बेरोजगार युवकों ने नौकरी न लगने पर साहू पर दबाव बनाया तो उसने बकायदा मडवा पावर प्लांट के अधीक्षण अभियंता वृत्त तीन के नाम का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर पीडि़तों को थमा दिया। उसमें 9 मई 2018 की तारीख भी डाली गई। पता करने पर जब ज्वाइनिंग लेटर के फर्जी होने का पता चला तो बेरोजगार युवकों ने खुद ठगी का शिकार होना पता हुए इसकी शिकायत एसपी जांजगीर से की है।
मैंने नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपए राम गोपाल साहू को तीन किस्तों में दिया। पहली किस्त 24 अक्टूबर 2017 को कचेहरी चौक चांपा में एक लाख। दूसरी तीन नवंबर 2017 को चांपा में एक लाख और तीसरी किस्त 23 मई 2018 को ज्वाइनिंग लेटर देते समय एक लाख जैजैपुर में दिया है- मनोज कुमार खूंटे पिता धनीराम खूंटे, तुषार, जैजैपुर
मैंने नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख तीन किस्त में राम गोपाल साहू को दिया है। पहली किस्त 24 अक्टूबर 2017 को चांपा कचेहरी के सामने एक लाख, दूसरी तीन नवंबर 2017 को चांपा में एक लाख और तीसरी किस्त चार मई 2018 को दो लाख रुपए ज्वाइनिंग लेटर लेकर दिया था- देवानंद कुमार पिता भाव सिंह यादव, कोटेतरा, जैजैपुर
मैंने रामगोपाल साहू को ढाई लाख लाख एक किस्त में 24 अक्टूबर 2017 को चांपा कचेहरी के सामने मड़वा में नौकरी लगाने के नाम पर दिया था- राजेश कुमार सोनी पिता परमानंद सोनी, ठुठी, जैजैपुर
मैंने नौकरी लगाने के लिए रामगोपाल साहू को तीन लाख रुपए दो किस्त में दिया था। पहली किस्त 24 अक्टूबर 2017 को चांपा कचेहरी के सामने डेढ़ लाख, दूसरी किस्त 9 मई 2018 को जैजैपुर में डेढ़ लाख रुपए दिया था- अर्जुन लाल यादव पिता छोटेलाल यादव, ठुठी, जैजैपुर
मैंने नौकरी लगाने के एवज में रामगोपाल साहू को तीन लाख रुपए दो किस्त में दिया है। पहली किस्त 24 अक्टूबर 2017 को चांपा कचेहरी के सामने 1.30 लाख, दूसरी किस्त 9 मई 2018 को 1.70 ज्वाइनिंग लेटर लेकर दिया था- संजू कुमार कर्ष पिता चिनी लाल, ठुठी जैजैपुर
मैंने रामगोपाल साहू को 3.30 लाख तीन किस्त में नौकरी लगाने के लिए दिया था। पहली किस्त 23 नवंबर 2017 को चांपा कचेहरी के सामने 1.50 लाख, दूसरी किस्त 29 जनवरी 2018 को जांजगीर कचेहरी में 20 हजार और तीसरी किस्त 27 मई 2018 को 1.60 लाख रुपए ज्वाइनिंग लेटर के साथ दिया था- विजय लहरे पिता तुलसी राम लहरे, गोविंदबन, बिलाईगढ़, बलौदाबाजार
Published on:
20 Aug 2018 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
