जांजगीर/ नवागढ़/ बलौदा. एक रुपए किलो चावल देने की घोषणा से सरकार नहीं बनती है, पर यह बात कांग्रेसियों को कौन समझाए। भाजपा की नकल कर अपने घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख किया है। पर नकल के लिए अकल की जरुतर होती है जो कांग्रेसियो के पास नहीं। विधानसभा चुनाव आया तो इन्हें प्रदेश की जनता की याद आई। एक रुपए किलो चावल देने की योजना, वोट की राजनीति का हिस्सा नहीं है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा विधानसभा के नवागढ़, अकलतरा के बलौदा में आयोजित चुनावी सभा में की। इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में १५ साल के विकास कार्य का भी उल्लेख किया।