जांजगीर-चांपा. यदि आपका भी अकाउंट बैंक में है और आप अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा अकाउंट में जमा कर एटीएम से आहरण करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि जिला सहकारी बैंक चांपा प्रबंधन की ऐसी बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे सुनकर कोई भी दहशत में आ सकता है। यहां किसी के अकाउंट को किसी अन्य के एटीएम से लिंक कर दिया गया। इधर, अन्य व्यक्ति जब 35 बार में करीब तीन लाख रुपए आहरण कर चुका, तब पुलिस हस्तक्षेप के बाद सारी सच्चाई सामने आई।