
अकलतरा. वेयर हाउस एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की मिलिभगत से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सोसायटी को वितरित होने वाले सौ कट्टी चांवल को पार कर अन्यत्र खपाने की साजिश रची गई थी, लेकिन मुखबीर के माध्यम से यह खबर पुलिस तक पहुंचने के बाद अधिकारियेां द्वारा मामले की लिपापोती कर अपने आप को पाक-साफ सिद्ध करने का प्रयास किया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे वेयर हाउस के मुरलीडीह स्थित गोदाम से परीवहनकर्ता धनीराम यादव के ट्रक क्रमांक सीजी 11 एबी 0715 में बिना गेटपास एवं बिना तौल पत्रक के सौ कट्टी चांवल लोड कर अन्यत्र खपाने के लिए निकाला गया। इस बीच मुखबीर के माध्य से पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर एसआई केपी राठौर द्वारा उक्त गाड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ट्रक ड्राईवर द्वारा गाड़ी में 322 कट्टी चांवल एवं शक्कर होने एवं पीडीएस के अंतर्गत ग्राम कटनई के लिए डीओ जारी होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्राइवर से मुरलीडीह गोदाम का गेट पास एवं तौल पत्रक मांगे जाने पर गेटपास नही होने एवं तौल पत्रक अकलतरा स्थित वेयर हाउस स्थित धरमकांटा का होना बताया गया, जो घोटाले की ओर संकेत करता है, क्योकि वेयर हाउस के गोदाम से बिना गेटपास एव बिना तौल कराये खाद्य सामाग्री का एक टुुकड़ा भी बाहर नही ले जाया जा सकता। शंका होने पर पुलिस द्वारा ड्राईवर द्वारा उपलब्ध कराये गये कागजातो का प्रति परीक्षण कराने वेयर हाउस के गोदाम प्रभारी अजय शर्मा से संपर्क करने पर सौ कट्टी चांवल मुरलीडीह गोदाम से एवं अकलतरा के गोदाम से चांवल नमक एवं शक्कर के 222 कट्टी को लोडकर पीडीएस के अंतर्गत ग्राम कटनई के लिए भेजे जाने की लिखित जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान मामले की सूचना जिला सहायक खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा को भी दी गई जिस पर उन्होने मामले की जांच कराने की बात कही। ज्ञात हो की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित होने वाले खाद्य पदार्थो कि कालाबाजारी की खबर आय-दिन आते रहती है। इस प्रकरण की भी यदि बारीकी से जांच की जाये तो पीडीएस के खाद्य पदार्थो के कालाबाजारी की बड़ी घटना का खुलासा हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है परिवहनकर्ता ठेकेदार द्वारा परिवहन में लगाई गई गाडिय़ों का पिछले तीन चार वर्षो से न तो फीटनेस परीक्षण किया गया है और न ही टैक्स पटाया गया है।
नियमों का नहीं हो रहा पालन
नियमानुसार किसी भी सोसायटी के लिए खाद्य समाग्री उपलब्ध होने पर एक ही गोदाम से लोड किया जाता है। आज कि घटना में मुरलीडीह गोदाम से सौ कट्टी एवं अकलतरा गोदाम से 222 कट्टी खाद्य पदार्थो को लोड करना किसी घोटाले की ओर संकेत करता है, क्योकि दोनो ही गोदामो में खाद्य सामाग्री उपलब्ध था।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमानुसार प्रत्येक गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया जाना चाहिए, लेकिन अकलतरा नागरिक आपूर्ति निगम के ठेकेदारो द्वारा किसी भी गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम नही लागाया गया है। गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम नही होने से पता नही चलता की कितने बजे गाड़ी लोड हुई और कितने बजे गाड़ी कंहा खाली हुई। सूर्यास्त के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न लोड होने के बाद गोदामो में रखा जाना चाहीए, लेकिन यहां ऐसा नही होता, जो संदेह उत्पन्न होता है। नियामानुसार किसी भी महिला समूह वह सोसाईटीओ में आबंटित खाद्य सामाग्रियों का पार्ट डीलवरी नही होना चाहिए। लेकिन इन नियामों का पालन नही होता।
-पुलिस द्वारा कटनई के लिए पीडीएस की खाद्य सामाग्री ले जाने वाली गाड़ी एवं कागजातो के विषय में पूछताछ की गई। गाड़ी में खाद्य पदार्थो को लोड कर कटनई सोसायटी भेजे जाने की जानकारी पुलिस को प्रदान की गई है- अजय शर्मा, गोदाम प्रभारी
Published on:
23 Feb 2018 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
