28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर के जिला जेल में कोरोना विस्फोट, जेलर सहित 38 बंदी संक्रमित

छत्तीसगढ़ के जांजगीर के जिला जेल में कोरोना का विस्फोट हो गया। शनिवार को जेलर समेत 38 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 8 May 2021, 11:28 PM IST

Corona : अहमदाबाद के 166 निजी अस्पतालों में सिर्फ एक वेंटिलेटर खाली

Corona : अहमदाबाद के 166 निजी अस्पतालों में सिर्फ एक वेंटिलेटर खाली

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर के जिला जेल में कोरोना का विस्फोट हो गया। शनिवार को जेलर समेत 38 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सप्ताह भर पहले कुछ बंदियों को कोरोना की शिकायत हुई थी। इसके बाद अन्य 150 बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें एक साथ 38 बंदी संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़ें: सीटी 25, ऑक्सीजन लेवल 60 फिर भी इस महिला ने दिया मौत को मात, जानिए इनकी प्रेरणादायक कहानी

संक्रमितों में जेलर शिव कुमार साहू भी शामिल हैं। उनका उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला जेल के प्रभारी डॉ. यूके मरकाम ने बताया कि 30 अप्रैल को कुछ बंदियों को सर्दी खांसी की शिकायत थी। उनका कोविड टेस्ट कराया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट के बाद जंगल सफारी में पीपीई किट पहनकर वन्य प्राणियों को खाना दे रहे जू कीपर

इसके बाद बंदियों में हड़कंप मच गया। डॉ मरकाम ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है। जेलर शिवकुमार साहू पहले से ही गंभीर हैं। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग