28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
Video Gallery : सड़क का ऐसा किया निर्माण कि छह माह में ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल
Play video

Video Gallery : सड़क का ऐसा किया निर्माण कि छह माह में ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल

बारिश के दौरान सीसी रोड के पूरी तरह से उखडऩे की बात ग्रामीण कर रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:55 PM IST

जांजगीर-चांपा. गांवों में विकास कार्य के लिए सरकार खुले हाथ से पैसे बांट रही है, लेकिन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि व जनपद के अधिकारी बट्टा लगाने से नहीं चूक रहे। कुछ ऐसा ही मामला मालखरौदा जनपद के ग्राम पिरदा में देखने मिल रहा है, जहां छह माह पहले बना सीसी रोड उखडऩे लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और गांव के जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

ग्राम पंचायत पिरदा के ग्रामीणों ने बताया कि यहां छह माह पहले सीसी रोड बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया था, तब ही निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना चालू हो गया था। ग्रामवासियों ने सरपंच व कार्य की देखरेख कर रहे सरपंच पति से इस संबंध में पहल करने की बात कहीए लेकिन दोनों ने ही निर्माण की ओर से आंखे मूंदे रखी।

बताया जा रहा है कि सीसी रोड छह माह में ही जगह.जगह से उखडऩे लगा है। कई जगहों पर दरारें आ गई है और सड़क टूटने लगी है। जिस ढंग से सीसी रोड उखडऩे लगा है, उसको देखते हुए नहीं लगता कि यह बारिश तक टिक पाएगा। बारिश के दौरान सीसी रोड के पूरी तरह से उखडऩे की बात ग्रामीण कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़