
घर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश
Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक युवती की लाश घर में संदिग्ध हालत में पाई गई। युवती का नाम इशिका शर्मा(Ishika Sharma) बताया जा रहा है। वह रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थी और एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की छात्रा थी। युवती एक youtube न्यूज़ चैनल में बतौर एंकर का कार्य करती थी। इनके पिता भी एक पत्रकार हैं।
यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि हत्या के एंगल के साथ पुलिस जांच कर रही है। पुलिस फॉरेसिक टीम की भी मदद ले रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, वार्ड 18 निवासी गोपाल शर्मा की पुत्री ईशिका शर्मा(Ishika Sharma) की मकान में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। गोपाल शर्मा सपत्निक दो-चार दिन से कोरबा गए हुए थे। इस दौरान वार्ड 18 स्थित मकान में गोपाल की पुत्री ईशिका(Ishika Sharma) व उसके पुत्र रहते थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह 11 पुलिस को सूचना मिली की ईशिका शर्मा की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। कोतवाली प्रभारी लखेश केंवट सदलबल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। साथ ही एसडीओपी चंद्रशेखर परमा भी पहुंचे। ईशिका शर्मा का रूम अंदर संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है।
भाई के रूम में बाहर से लगा था ताला
साथ ही उसका भाई दूसरे रूम में था, उस रूम में बाहर से ताला लगा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती के भाई का रूम को सामने से बंद कर मर्डर कर आरोपी फरार हो गया होगा। हालांकि पुलिस फॉरेसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अलावा फॉरेसिक टीम द्वारा भी जांच की गई।
फिलहाल अभी पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। हत्या का अंदेशा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जवान बेटी की मौत के बाद परिजन सदमे में है। मोहल्ले में भी मातम का माहौल है। माता व पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इधर जांच व मौका मुआयना करने के लिए एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे। साथ ही पुलिस द्वारा डाग स्क्वायड की भी मदद ली गई। डाग स्क्वायड की टीम घर से बाहर निकलकर तेजी से आधा किलीमीटर आगे पहुंचे, इसके बाद आगे नहर के पास जाकर भटक गया।
घर में थे केवल भाई और बहन, माता-पिता गए हुए थे कोरबा
जानकारी के मुताबिक, युवती इशिका शर्मा के पिता गोपाल शर्मा ने जांजगीर में मकान लिया था। वे वहां पर परिवार के साथ रह रहे थे। इस बीच रविवार को गोपाल शर्मा, पत्नी के साथ किसी काम से कोरबा गए हुए थे। इस दौरान घर में युवती इशिका शर्मा के साथ उसका भाई था।
सुलगते सवाल....
आखिर कौन था तीसरा शख्स
होटल खाना लेने कितने लोग गए
आखिर किसने पी शराब
भाई बार-बार बयान क्यों बदल रहा।
सगे भाई की तरह था तीसरा व्यक्ति तो भागा क्यों संदेही
सुबह 11 बजे तक क्यों सोता रहा भाई
तीन के अलावा चौथे के भी होने की आशंका
पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच, फोरेंसिक टीम की ली जा रही मदद
इस मामले में चंद्रशेखर परमा एसडीओपी ने कहा, युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की जांच की जा रही है। इसमें फॉरेसिक टीम व डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जल्द ही मामला का खुलाशा हो जाएगा। हर एक एंगल से जांच की जा रही है।
क्या कहते हैं SP
इस मामले को लेकर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हमने पंचनामा करके बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा की क्या हुआ है। जब तक पीएम रिपोर्ट ना आ जाए तब तक कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता है |
कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत थी युवती
बता दें कि युवती इशिका शर्मा छत्तीसगढ़ के एक मात्र मीडिया गुरुकुल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय(Kushabhau Thakre University) में अध्ययनरत थी। उसने हाल ही में एमएससी इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दिलाई थी और छुट्टी में घर गई हुई थी। इशिका शर्मा विश्विद्यालय परिसर में स्थित बालिका छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी।
Published on:
14 Feb 2023 01:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
