21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, तो पत्नी के भाई ने जीजा पर घोंपा चाकू

- पुलिस ने आरोपी संतोष को कर लिया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, तो पत्नी के भाई ने जीजा पर घोंपा चाकू

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, तो पत्नी के भाई ने जीजा पर घोंपा चाकू

जांजगीर-चांपा. पति व पत्नी के बीच चल रहे विवाद में सामने खड़े पत्नी के भाई ने जीजा पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे जीजा घायल हो गया। 112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार डभरा थाना अंतर्गत कोटमी निवासी भागीरथी कश्यप पिता लंबोदर कश्यप का पत्नी के साथ वाद-विवाद चल रहा था। इसी बीच बात बढ़ गई। इसी दौरान पास में बैठे भागीरथी का ब्रदर इन लॉ गोपालपुर निवासी संतोष श्रीवास भी बहस करने लगा। ब्रदर इन लॉ से विवाद बढ़ता गया और संतोष ने अपने जीजा पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे भागीरथी खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। डायल 112 को फोन किया गया। फिर तत्काल डायल 112 की सहायता से उसको डभरा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी वह खतरा से बाहर है। इधर पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग