11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में चलाया वाहन तो जाना पड़ सकता है बड़े घर, पढि़ए खबर

सुरक्षा पहले की सोच रखने वाली जिले की एसपी नीतु कमल

2 min read
Google source verification
Janjgir sp

सुरक्षा पहले की सोच रखने वाली जिले की एसपी नीतु कमल

जांजगीर-चांपा. होली के त्यौहार के नजदीक आते ही सेफ्टी फस्र्ट यानि सुरक्षा पहले की सोच रखने वाली जिले की एसपी नीतु कमल ने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर दिया है।

एसपी ने होली के दौरान हुड़दंगियों से निपटने के लिए ट्रैफिक सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि यदि होली के त्यौहार के दौरान कोई तीन तीन सवारी बाइक चालक या फिर नशे में वाहन चलाते पाया जाता है तो ेंउसके खिलाफ कार्रवाई कर सीधे जेल भेजें। इसके लिए उन्होंने तीन दिनों तक सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश के चलते पुलिस ने सघन जांच शुरू भी कर दी है।


पुलिस की माने तो वह तीन दिनों तक सघन छानबीन करेगी। इस दौरान संदिग्ध स्थिति में पाए जाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल जाएगा। एसपी नीतु कमल ने होली के दौरान तीन सवारी बिठाने, शराब की नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने, प्रेशर हार्न का उपयोग करने एवं बिना नंबर वाले वाहन चलाए जाने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हालाकि मैडम ने आते ही वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दे दिए थे। पुलिस की नजर शहर सहित गांव के चप्पे-चप्पे पर रहेगी। एसपी ने होली के त्यौहार को खुशी और शांति से मनाए जाने को लेकर लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियम कायदों का पालन करें।

एसपी ने बताया कि वाहन चालकों के खिलाफ लगातार आगे भी अभियान चलता रहेगा। होली के दौरान इस अभियान को कड़ा किया गया है। इस दौरान नियम कायदों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यानि अगर पकड़े गए तो कोई मुरौव्वत नहीं होने वाली। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई करके उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो होली की छुट्टी के चलते उन्हें कोर्ट से भी तीन दिन ही जमानत मिल पाएगी।


पंप्लेट बांटकर किया जा रहा जागरूक
पुलिस इन दिनों गांवों में पंप्लेट बांट रही है। जिसमें साफ कहा गया है कि मुखौटे न पहने, प्रेशर हार्न का इस्तेमाल न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, बाइक में तीन सवारी न बैठें, वाहनों पर पत्थरबाजी न करें। इस तरह के पंप्लेट बांटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे हरे भरे पेड़ों को न काटें, पानी की बर्बादी न करें। बिजली खंभों को नुकसान न पहुंचाएं।


24 घंटे की ड्यूटी
होली के हुड़दंगियों से निपटने पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है। थानों में बल की तैनाती के लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है। इस दौरान छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। पुलिस की टीम होली के पहले दिन से लेकर होली की देर रात तक मुस्तैदी से गश्त करेगी। ताकि किसी तरह के अपराध घटित न हो।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग