11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में खड़ी कार, बाइक व स्कूटी में लगी आग, तह तक पहुंचने पुलिस टीम कर रही जांच

- पीडि़त की रिपोर्ट पर कोतवाल पुलिस ने शुरू कर दी है जांच

less than 1 minute read
Google source verification
घर में खड़ी कार, बाइक व स्कूटी में लगी आग, तह तक पहुंचने पुलिस टीम कर रही जांच

घर में खड़ी कार, बाइक व स्कूटी में लगी आग, तह तक पहुंचने पुलिस टीम कर रही जांच

जांजगीर-चांपा. कोतवाली थानांतर्गत वार्ड नंबर १७ निवासी जयसिंह राठौर की कार, एक बाइक व एक स्कूटी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थिति के बीच आग लग गई। कार व बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। आगजनी की वजह शार्ट- सर्किट बताया जा रहा है। पीडि़त की रिपोर्ट पर कोतवाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस, आगजनी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर १७ जांजगीर निवासी जयसिंह राठौर अपने घर के बाहर अपनी कार व दो बाइक को रखे थे। रविवार की सुबह जब वह सोकर उठे तब देखा कि उनकी कार व बाइक, पूरी तरह खाक हो चुकी है। ऐसे में, वाहन मालिक ने इस आगजनी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे पहले हसदेव विहार कालोनी में भी सब इंस्पेक्टर धिरही की स्कार्पियो व महंगी बाइक में अज्ञात लोगों ने आग के हवाले किया था। इस मामले में आगजनी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Read More : Breaking : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बलवा, किसी ने निकाला फावड़ा तो किसी ने टांगी, तीन गंभीर

शार्ट-सर्किट की आशंका
कोतवाली टीआई कौशिल्या साहू ने बताया कि आगजनी की वजह शार्ट-सर्किट हो सकती है। क्योंकि मौके पर खुली तार मिली है। पीडि़त वाहन मालिक ने भी अब तक इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। इसके कारण आगजनी का मामला कायम किया गया है। वहीं पुलिस हर बिंदू को ध्यान में रख कर जांच करने की बात कह रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग