16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच की टीम ने दी दबिश, 277 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

- आरोपियों के खिलाफ धारा 34.2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
क्राइम ब्रांच की टीम ने दी दबिश, 277 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने दी दबिश, 277 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. क्राइम ब्रांच टीम एवं मालखरौदा, जैजैपुर थाना व अड़भार चौकी की टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में अधिक बारिश होने के कारण ग्राम चार पारा मालखरौदा में सभी बेफिक्र होकर अपने-अपने घर में ही हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बनाने वाले गिरोह पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। जहां से शराब बनाने के उपकरण समेत 277 लीटर कच्ची महुआ शराब पकडऩे में पुलिस ने कामयाबी पाई है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस इन दिनों अवैध शराब खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। क्राइम ब्रांच टीम एवं मालखरौदा, जैजैपुर थाना व अड़भार चौकी की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चार पारा के कमलकांत भारती, ओमप्रकाश भारती, नरेंद्र कुर्रे, धनुष बाई, भारती अपने घरों में कच्ची महुआ सराब बनाने की भट्टी तैयार कर भारी मात्रा में शराब तैयार कर रहे थे। जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात टीम द्वारा रेड कर 277 लीटर महुआ शराब व बनाने के बर्तन को जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34.2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। चारों आरोपियों की गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम थाना मालखरौदा थाना जैजैपुर व चौकी अड़भार स्टाफ की भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग