CG Crime News : जांजगीर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल की तीन छात्राओं के साथ एक विक्षिप्त युवक के द्वारा छेड़छाड़ की घटना हुई है। स्कूल के प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। (crime news) यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर विक्षिप्त युवक स्कूल कैसे पहुंचा और स्कूल स्टॉफ क्या कर रहे थे।