26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- तेज बारिश ने शहर को भिगोया, किसान हुए खुश, अब खेती में आएगी तेजी

तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसान काफी खुश हैं, खेती किसानी के काम में जुट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 2:08 PM IST

Video- तेज बारिश ने शहर को भिगोया, किसान हुए खुश, अब खेती में आएगी तेजी

लंबे समय से किसानों को था इसका इंतजार, अब खेती में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. रविवार को शहर में तेज बारिश हुई। तेज बारिश शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। कई घरों में पानी घुस गए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से उसमें भी पानी भरने से राहगीर काफी परेशान हुए। तेज बारिश व बिजली की चमक से लोगों में भय व्याप्त था। वहीं तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसान काफी खुश हैं, खेती किसानी के काम में जुट गए हैं। किसान को अच्छी बारिश का इंतजार था। लगातार हो रहे झमाझम बारिश से किसान फूला नहीं समा रहे हैं। शुरूआती बोनी के बाद कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए फसल पर बुरा असर पडऩे के आसार नजर आ रहे थे।

जिले में बीते बुधवार से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण उनकी चिंता बढऩे लगी थी। बारिश के बाद रोपाई काम में तेजी आ गई है। अब बारिश के साथ रोपा लगाने का काम शुरू हो गया है। किसानों ने कहा कि पहले ही बारिश जिले में अलग-अलग समय पर आई। इस कारण बोनी का काम भी धीरे हुआ।

हालांकि अब तक खरीफ फसल की बोनी पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए बारिश की किसानों को बहुत जरूरत थी। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि यह बारिश किसानों के लिए जरूरी थी। इसलिए किसानों को अब पानी को खेत में रोकना चाहिए। ताकि रोपा और बियासी के समय उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा खेतों पर किसान निगरानी रखें। क्योंकि कई बार खाद की कमी के कारण फसल में पीलापन आता है।

व्यवस्था की खुली पोल
इस बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बह कर आ रहा है। इससे चारों ओर गंदगी फैल रही है। बीमारी का खतरा बढ़ गया है। वहीं बिजली गुल से लोग काफी परेशान है। बारिश होते ही बिजली गुल कर दी जाती है, जो कई घंटों तक बनी रहती है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग