27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत माफिया बिना किसी खौफ के हसदेव नदी का सीना कर रहे छलनी, अधिक दाम में खपाने रेत को यहां किया जा रहा डंप

- खनिज विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई -सारागांव चोरिया, जैजैपुर, लखाल, बाराद्वार में पहुंचाया जा रहा अवैध रेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:11 PM IST

रेत माफिया बिना किसी खौफ के हसदेव नदी का सीना कर रहे छलनी, अधिक दाम में खपाने रेत को यहां किया जा रहा डंप

रेत माफिया बिना किसी खौफ के हसदेव नदी का सीना कर रहे छलनी, अधिक दाम में खपाने रेत को यहां किया जा रहा डंप

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह के हसदेव नदी से लगातार रेत माफिया जेसीबी मसीन लगा कर सहदेव नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया बाबा घाट से रोजाना 100 ट्रिप रेत का अवैध उत्खनन कर रेत निकाला जा रहा है। हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन कर रेत माफिया एन एच सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार व बाजार में चल रहे निर्माण कार्य को ऊंचे दाम में बेचा जा रहा है ज्ञात हो कि बम्हनीडीह के घाटों से रोजाना अवैध रेत उत्खनन किया जाता है यहां से निकलने वाले रेतों को ऊंचे दामों पर बाहर गांव व शहरों में खपाया जाता है।

खनिज विभाग इन अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं पर कोई कार्यवाही करने के बजाय इन पर मेहरबान बनी बैठी है। रेत माफियाओं पर कारवाई नही होने से शासन को रायल्टी का भी नुकसान हो रहा है और अवैध रेत उत्खनन करने वाले लोगो के हौसले भी बुलंद होते जा रहे है तभी तो ये लोग बेख़ौफ़ होकर हसदेव नदी का जेसीबी मशीन से सीना चीर कर रोजाना अवैध रेत निकाल कर उसे आस पास के शहर व गांव में ऊंचे दामों में खपा रहे हैं जैसे सारागांव चोरिया, जैजैपुर, लखाल, बाराद्वार में अवैध रेत पहुचाया जाता है।

Read More : किराना दुकान से चोरी करने वाला एक युवक पकड़ाया, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा

ऐसा नही है कि बम्हनीडीह मे अवैध रेत उत्खनन की जानकारी खनिज विभाग के अफसरों को नही है फिर भी यहां के अवैध रेत उत्खनन करने वाले जेसीबी व ट्रेक्टर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते रहते हैं। ऐसा लगता है कि खनिज विभाग के अधिकारी व रेत माफिया का दामन चोली का साथ है इसी वजह से रेत माफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई है ।
नदी के तट पर डंप कर रहे रेत
हसदेव नदी से रेत निकाल कर अमोदी घाट के तट पर डंप कर भारी मात्रा में रेत रखा जा रहा है जिसे नदी में पानी आने के बाद ऊंचे दामों में बेचा जा सके। नदी में पानी आने के बाद रेत निकालने में रेत माफिया नदी से रेत नही निकाल पाते, इस कारण अभी से रेत निकाल कर नदी तट पर डंप कर रेत रखा जा रहा है

गिर गया जल स्तर नीचे
नदी से लगातार रेत निकालने के वजह से गांव के अधिकांश कुएं आज सूख गये हैं जिसके कारण ग्रामीणों को पानी की काफी समस्या हो रही है और नदी की हालत काफी खराब है। नदी को देखने से ऐसा लगता है कि हम रेगिस्तान आ गये हैं। दूर-दूर तक पानी नही है। नदी मे केवल गहरे गड्ढे दिखाई देने लगा है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग