28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाला भवन के लिए आवंटित जमीन पर दो लोगों ने किया कब्जा, अब की जा रही खेती, मना करने पर दी जाती है ऐसी धमकी…

-शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर उक्त व्यतियों केदी जाती है धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 1:30 PM IST

शाला भवन के लिए आवंटित जमीन पर दो लोगों ने किया कब्जा, अब की जा रही खेती,  मना करने पर दी जाती है ऐसी धमकी...

शाला भवन के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर बनाया घर, की जा रही खेती, मना करने पर दी जाती है ऐसी धमकी...

बम्हनीडीह. विकास खंड के ग्राम पंचायत कपिस्दा के पुर्व माध्यमिक शाला बालक प्राथमिक शाला परिसर की शासकीय भूमि में गाव के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया और खेती भी की जा रही है। कपिस्दा सरपंच ने बताया कि खसरा नं. 208/1 रकबा 10 एकड़ जीमीन में पुर्व माध्यमिक शाला भवन के लिए जमीन आवंटित की गई है। उसके बाद शाला भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। भवन निर्माण के लिए सामग्री भी आ चुकी है।

शाला परिसर के भीतर गांव के दो लोगों द्वारा अतिक्रमण व अवैध बेजाकब्जा कर खेती कर रहे हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि यदि को शासकीय कर्मचारी ग्राम पंचायत का आदमी शाला भवन के लिए ले आउट लेने के लिए जाता है तो उनके द्वारा लाठी डंडा लेकर दौड़ाया जा रहा है। इन लोगों के द्वारा गांव के तीन अन्य जगहों पर भी शासकीय भूमि में बेजा कब्जा किया गया है शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर उक्त व्यतियों के द्वारा मारपीट की धमकी दी जाती है।

Read More : मितानिनों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य विभाग के ये पांच सूत्रीय कार्यक्रम पूरी तरह से बेपटरी

माध्यमिक शाला भवन निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने महिला सरपंच रेणु बंजारे सालों से अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगा रही हैं, लेकिन प्रशासन भी इन बेजा कब्जाधारियों के सामने पंगु नजर आ रहा है। सरपंच का कहना है कि उसके द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में भी कई बार आवेदन दिया गया और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है, लेकिन अधिकारीयों को इससे कोई मतलब नहीं है। अपर कलेक्टर व अतिरिक्त तहसीलदार सहित एसडीएम को भी इस संबंध में जानकारी है लेकिन पूरा जिला प्रशासन इनके सामने बौना बना हुआ है।

- बेजा कब्जा जल्द नहीं हटा तो सरपंच, उप सरपंच व सभी पंच मिल कर कलेक्टर के पास खडे हो कर अपने पद से इस्तीफा देंगे। जो प्रशासन के लिये एक बहुत बड़ा सबक होगा- छोटे लाल बंजारे, उप सरपंच ग्राम पंचायत कपिस्दा

- एक दो दिन में कब्जा हटाया जायेगा सभी को नोटिस जारी कर दी गई है- युगल किशोर उर्वशा, अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग