नवागढ. यूं तो सरकार द्वारा सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है, किसी भी तरह से शासकीय जमीन सुरक्षित रहे और बेजाकब्जा से बचाया जा सके, लेकिन इसका ताजा उदारहण नवागढ स्तिथ नगर पंचायत में देखने को मिल रहा है जहां दबंगों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेचने का खुला खेल चल रहा है और शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन के सुस्त रैवये से राछाभाठा स्तिथ सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर दिनों दिन मकान बनाकर बेचने का खुला खेल चल रहा है। स्थानीय दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर मकान बनाकर रातोंरात बेच दिया जाता है हालात ऐसे हैं कि नगर में निवास करने वाले आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।