15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
Video Gallery : जुदेव सर्मथकों ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पीटा
Play video

Video Gallery : जुदेव सर्मथकों ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पीटा

- चंद्रपुर विधानसभा में दिखी गुटबाजी
Google source verification

जांजगीर चांपा. भले ही भारतीय जनता पार्टी अपनी पार्टी को अनुशासित पार्टी कह कर वाहवाही बटोर रही है साथ ही आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा में स्थित अग्रसेन भवन में आज अटल स्मृति दूत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में जुदेव समर्थकों ने अपने ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पीटा।

Video Gallery : जुदेव सर्मथकों ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पीटा

दरसल में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम चंद्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पर्यवेक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी को चंद्रपुर विधानसभा की वास्तविक स्थिति को वह बता रहे थे साथ ही साथ वह विधायक की नाकामी को बता रहे थे। दरअसल चंद्रपुर विधायक अपने क्षेत्र में कभी आते ही नहीं पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र में जिस प्रकार से विकास होना था वह विकास होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर वह पार्टी के पदाधिकारियों को अवगत करा रहे थे वहीं जूदेव समर्थक को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने दिव्यांग बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता की पिटाई कर दी साथ ही उन्हें धक्के मारते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर भी निकाल दी और इन सब को मंच में पदस्थ पदाधिकारी देखते रहे।