
Video- जिसकी संख्या जितनी भारी उनकी हो अधिक भागीदारी, दाऊराम ने ये भी कहा...
जांजगीर-चांपा. बसपा के प्रदेश प्रभारी व जांजगीर लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार दाउराम रत्नाकर ने शनिवार को लाव लस्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में बीते 72 वर्षों से कांग्रेस भाजपा की सरकार है। आज तक देश में बेरोजगारी, गरीबी दूर नहीं हुई है। दोनों ही पार्टी देश की नईया डुबोने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि मुद्दे तो देश में बहुत है। गरीबी, भुखमरी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। इस देश में सबसे अधिक आबादी वाला समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए हम यह कहते आ रहे हैं कि जिसकी संख्या जितना भारी उनकी हो अधिक भागीदारी। इस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में दबे कुचले लोगों को आगे लाने का काम बसपा करते आ रही है। इसके बाद भी सरकार उनकी उपेक्षा करते आ रही है। दोनों पार्टियों की हुकूमत आज तक चलते आ रही है। दोनों ही पार्टियां देश को लूटने में लगी है। बसपा पार्टी की मजबूती के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में बसपा की स्थिति मजबूत है। बल्कि देश की कांग्रेस, भाजपा पार्टी बिखरते नजर आ रही है। बड़ी पार्टियों को जगह नहीं मिल पा रही है। बड़ी पार्टियां बिखरते नजर आ रही है।
पहले उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन
बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को पहला नामांकन जमा किया। इससे पहले यानी अब तक 11 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा है। जिसमें अन्य 10 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा नहीं किया है। शनिवार को पिसौद के आशीष रात्रे पति सीताराम ने नामांकन फार्म की खरीदी की है।
Updated on:
30 Mar 2019 07:41 pm
Published on:
30 Mar 2019 07:41 pm
