
विकास यात्रा को लेकर तैयारियों की जानकारी ली
जांजगीर-चांपा. पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री सहित जिले के प्रभारी अजय चंद्राकर शुक्रवार को जांजगीर पहुंचे उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास यात्रा सहित अन्य विकास यात्रा को लेकर तैयारियों की जानकारी ली।
बैठक के बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान अजय चंद्राकर ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि विकास यात्रा को लेकर कोई तैयारी की जरूरत नहीं है। उन्हें जन सहयोग मिल रहा है और बिना जन सहयोग के कोई भी विकास यात्रा सफल होना संभव नहीं है।
विकास यात्रा के उद्देश्य और उसके अन्य पहलुओं को लेकर पूछे गए सवाल में चंद्राकर ने बताया कि वह जांजगीर के प्रभारी मंत्री हैं केंद्र और राज्य की सभी योजनाएं ठीक से सभी जगह पहुंचे यही उनकी प्रथम प्राथमिकता है। जांजगीर जिले को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि सभी लोगों को पेयजल उपलब्ध हो और उसके लिए उन्होंने पीएचई को साफ निर्देश दे दिए हैं कि हैंडपंप और नल-जल योजना चालू हालत में रहे।
पानी की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से समय पर हो। आज से जारी नवतपा और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वस्थ्य मंत्री चन्द्राकर ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है। हालांकि उन्होंने सीएमएचओ डॉ. वी जयप्रकाश से मौसमी बीमारी के नियंत्रण के लिए तैयारी रखने के लिए कहा है। इस दौरान सर्किट हाउस में सांसद कमला देवी पाटले, पामगढ़ विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, लीलाधर सुल्तानिया सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
उठा शहर में विस्फोट का मुद्दा
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा शहर के भीतर शासकीय निर्माण के दौरान अवैध तरीके से ब्लास्टिंग कराए जाने के मामले को प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया और पीडब्ल्यूडी ईई वायके गोपाल को फोन पर निर्देश दिया कि इस मामले जांच कर कार्यवाही करें।
पीएम आवास में कमीशन पर जताई नराजगी
प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर से पीएम आवास योजना का लाभ देने के एवज में गरीबों से कमीशन लेने के सवाल पर उन्होंने न सिर्फ चिंता व्यक्त की, बल्कि नाराजगी जताते हुए कहा कि एक भी नाम बताओ सीधे जिला पंचायत सीईओ से तत्काल कार्रवाई करवाऊंगा। जब उन्हें पत्रिका में 25 मई यानि शुक्रवार को प्रकाशित बम्हनीडीह के गिधौरी ग्राम पंचायत में कई लोगों से कमीशन लेने की बात बताई गई तो उन्होंने वहीं से संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े से बम्हनीडीह सीईओ मुकेश रावटे को फोन लगवाया और निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर संबंधित सरपंच पति के खिलाफ एफआईआर करने उन्हें जानकारी देने को कहा।
पत्रिका के सुझाव को सराहा
प्रभारी मंत्री को जिले में कहीं भी राखड़ (फ्लाई ऐश) डंप करने की समस्या बताते हुए कहा गया कि ओडीशा में फ्लाई ऐश से सड़के बन रही हैं तो यहां क्यों नहीं पहल की जा सकती है। इसे लेकर उन्होंने पत्रिका की सलाह की सराहना की और कहा कि इससे वाकई काफी मात्रा में राखड़ का सदुपयोग हो पाएगा। इसके बाद उन्होंने ईई वायके गोपाल को बुलाया और काफी देर चर्चा की।
गोपाल ने मंत्री को बताया कि एक मीटर की गहराई वाली साइट में फ्लाई ऐश डंप किया जा सकता है और सड़क बनाई जा सकती है। इस पर उन्होंने इस सुझाव को अमल पर लाकर सड़क बनाने की प्रकिया शुरू करने को कहा।
Published on:
26 May 2018 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
