एक और गलतबयानी कर गए यशवंत कुमार
जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार (Janjgir Collector Yashwant Kumar) ने चर्चा के दौरान एक गलतबयानी कर गए। उन्होंने कहा कोविड सेंटरों में हमने टीवी, योगा क्लास आदि मनोरंजन की व्यवस्था कर रख़ी है जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। बीते दिनों 7 सेंटरों का उद्घाटन हुआ है, जिनमें 16 करोड़ रुपए का सामाजिक, औद्योगिक सहयोग लिया गया है। इन सेंटरों को लेकर जनपद, जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं।