19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / मॉडल स्टेशन का हो रहा कायाकल्प दूर होगी बदहाली, पढि़ए पूरी खबर

मॉडल स्टेशन का हो रहा कायाकल्प दूर होगी बदहाली, पढि़ए पूरी खबर

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में शेड सहित अन्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Sep 2018, 4:34 PM IST

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में शेड सहित अन्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में शेड सहित अन्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए विकास कार्य को पंख लग चुके हंै। यात्रियों की सुविधा के लिए पुराने शेड को तोड़कर नए लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जहां शेड नहीं है वहां भी शेड का निर्माण किया जाएगा।

वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार प्रस्तावित है, ताकि जिला मुख्यालय के लोगों को मॉडल स्टेशन अनुरूप सुविधा का लाभ मिल सके।

Read more : Video- सड़कों की बदहाली पर भड़के कांग्रेसी कर दिया एसडीएम का घेराव, जमकर की नारेबाजी


जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में मॉडिफिकेशन का कार्य शुरू हो चुका है। पहले खस्ताहाल शेड को तोड़कर नए सिरे से शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद जहां शेड नहीं है वहां शेड का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि मॉडल स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद यहां के स्टेशन में आवश्यक सुविधाओं का अभाव था। इसके चलते यहां के यात्रियों ने डीआरएम से यात्री सुविधाओं में इजाफा की मांग की थी। मांग के अनुरूप रेल प्रशासन ने यहां के विकास के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर दी है। इसके प्रशासन को बारिश खत्म होने का इंतजार था।

बारिश खत्म होने के बाद विकास का कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि प्लेटफार्म नंबर दो में विकास कार्य होने से इन दिनों यात्रियों को ठहरने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पांच दशक पुराने शेड को तोड़ा गया है। इससे स्टेशन बियाबान नजर आ रहा है। शेड को तोडऩे के कारण स्टेशन की सूरत बिगड़ चुकी है। स्टेशन के भीतर मलबा होने के कारण यहां की कोल्डड्रिंक्स सहित अन्य दुकानों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


यह थी प्रमुख समस्या
जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन को भले ही मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया था, लेकिन यहां घोषणा के अनुरूप विकास नहीं हो पाया था। इसके चलते जांजगीर नैला के यात्रियों में रोश व्याप्त था। यहां के यात्रियों को बारिश के दिनों में भीगते पानी में खड़े होकर यात्री ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। तो वहीं गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं यहां शौचालय, पीने का ठंडा पानी सहित विभिन्न समस्याएं व्याप्त है। इसके लिए यहां के यात्रियों ने सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन से मांग की गई थी। मांगों को देखते हुए रेल प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।


-जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में नया शेड सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्टेशन में कई तरह की यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।
- अंबिकेश साहू, जनसंपर्क निरीक्ष