बता दें, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभी तीन नगर पंचायत आते हैं। इनमें खरौद, राहौद और शिवरीनारायण नगर पंचायत शामिल हैं। पामगढ़ के अस्तित्व में आ जाने के बाद यह विधानसभा क्षेत्र का चौथा नगर पंचायत होगा। सीएमओ की पोस्टिंग के साथ ही पामगढ़ नगर पंचायत भी अस्तित्व में आ जाएगा। बताया जा रहा है कि सीएमओ की पोस्टिंग की प्रक्रिया संचालनालय से होती है और आदेश भी वहीं से जारी होगा। ऐसे में यहां प्रशासनिक व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया संचालनालय में ही रूकी हुई है। इधर लोगों को नगर पंचायत बनने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत गठन के अलावा वार्डो के गठन के लिए भी अधिसूचना जारी हो चुकी है।