29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम में अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली साइबर टीम की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सीसीपीडब्लूसी योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर पर महिला एवं बच्चों से संबधित किए जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 8 Aug 2022, 8:22 PM IST

insta.jpg

जांजगीर-चांपा. इंस्टाग्राम में महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सीसीपीडब्लूसी योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर पर महिला एवं बच्चों से संबधित किए जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है।

इनके द्वारा एक संदेही द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से 21 फरवरी को इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर नाबालिक बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल करने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी रमेश सिंह के खिलाफ थाना बलौदा में धारा 67,67 बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम 2000 पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी रमेश सिंह (22) बारवाड़ा जिला राजसमंद राजस्थान हाल मुकाम बलौदा को सायबर सेल से तकनीकी जानकारी के आधार पर बिरगहनी बलौदा रोड से गिरफ्तार किया है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बच्चों का अश्लील विडियो जान बूझकर अपलोड कर वायरल करना बताया गया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग