गौरतलब है कि खरीफ फसल के लिए किसानों के द्वारा धान की फसल लगाई गई है। इसमें अर्ली वैरायटी की फसलों में अब बालियां निकल चुकी है। इस समय धान की फसल में कीट व्याधि का प्रकोप बढऩे लगा है। भूरा माहो के अलावा पेनिकल माइट नामक कीट अभी परेशानी बढ़ा रहा है। अकलतरा क्षेत्र के जर्वे, हरदी, बलौदा ब्लॉक के बहेराडीह, जाटा, सिवनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह किसानों को परेशानी हो रही है। बता दें, कि बड़ी मुश्किल से धान की फसल तैयार की है। जब फसल पकने लगी है तब पेनिकल माइट नाम कीट से किसान परेशान हैं।