संचालक कुर्रे ने चोरों को पकड़वाने के लिए लोगों से सहयोग का अग्रह करते हुए मदद करने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इस आशय का पांप्लेट उन्होंने क्षेत्र भर में बंटवाया है और प्रमुख स्थानों पर चिपकवाया है। स्कूल संचालक की वर्दी पर से भरोसा उठने व आक्रोशित होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बांटे गए पांप्लेट में जिन्हें सूचित करना है, उसमें पुलिस व थाने का कहीं जिक्र तक नहीं है। संपर्क करें के कालम में अपना व अन्य संचालकों का नाम व नंबर डाला गया है।
सबमर्सिबल चोर को पकड़वाने 5 हजार का इनाम
जिले के बाराद्वार नगर में मारवाड़ी समाज का मुक्तिधाम नगर के अंतिम छोर पर है। यहां समाज के लोगों द्वारा क्रियाकर्म पश्चात नहाने के लिए व मुक्तिधाम परिसर में बने गार्डन में सिंचाई करने पानी की जरुरत को देखते हुए बोर में सबमर्सिबल पंप लगवाया गया है। उक्त सबमर्सिबल पंप को अज्ञात ने सात सितंबर की रात पार कर दिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अपनी ओर से छानबीन कर रही है, लेकिन समाज के लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा नहीं होने के कारण चोरों को पकड़वाने वालों के लिए पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। मारवाड़ी समाज के रमेश सांवडिय़ा ने अज्ञात चोर को पकड़वाने वाले के लिए पांच हजार रुपए देने की बात कही है।