4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनपद द्वारा आयोजित कैरियर मार्गदर्शन में लोगों ने लिया हिस्सा

- जनपद पंचायत डभरा द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय 28 जनवरी 2019 को कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन  

2 min read
Google source verification
जनपद द्वारा आयोजित कैरियर मार्गदर्शन में लोगों ने लिया हिस्सा

जनपद द्वारा आयोजित कैरियर मार्गदर्शन में लोगों ने लिया हिस्सा

जांजगीर-चाम्पा. जनपद पंचायत डभरा द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय 28 जनवरी 2019 को कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अघोर आश्रम के सामने डभरा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिताम्बर पटेल सभापति सहकारिता एवं उद्योग विभाग, जिला पंचायत जांजगीर चांपा, अध्यक्षता यनिता चन्द्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा एवं विशिष्ट अतिथि सुकमती संवरा, तुलसी देवी साहू उपस्थित थे। विकास खंड डभरा के विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन व प्रतियोगिता में सफल होने वाले विद्यार्थियों एवं शासकीय अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में वर्ष 2018 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिषत के अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए डीईओ सुधीर सराफ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होने से बच्चों में प्रतिभा निखरती है और बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलती है। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम को यनिता चन्द्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा ने कहा की जनपद पंचायत द्वारा हर साल स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन के तहत कैरियर मार्गदर्शन व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया है ताकि ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक मंच मिलता है। उन्होंने उपस्थित सभी बालक बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को नीलाराम पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं यशवंत चन्द्रा पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा, तुलसीदेवी साहू, ताराचंद भोई चंद्रप्रकाष खुंटे सहित अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।
क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं के 27 एवं 12वीं के 13 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रसस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य कमला मिरेन्द्र, दयालचंद सोनी, चुणामणी चन्द्रा, भीष्म मैत्री, झाडूराम राठिया सहित अन्य जनपद सदस्य व विकास खंड क्षेत्र के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जनपद पंचायत डभरा के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।