
पेट्रोल की जगह पानी देख भड़के लोग, शिकायत के बाद पेट्रोल पंप किया गया सील
जैजैपुर. बुधवार को जैजैपुर के मे. छत्तीसगढ़ पेट्रोल पंप में टंकी से पेट्रोल के स्थान पर पानी निकल रहा था। पेट्रोल लेने गए वाहन चालकों को जब इस बात की जानकारी हुई तो भड़क गए। वाहन चालक यहां पेट्रोल एवं डीजल डलवा रहे थे, लेकिन एक टंकी से पेट्रोल के स्थान पर अधिकांश संख्या में पानी निकल रहा था। इससे पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा जब मैनेजर से संपर्क किया गया तो पेट्रोल पंप के मैनेजर ने उल्टा शिकायतकर्ता को ही अनाप-शनाप एवं जो भी करना है कर लो की धमकी दे डाली। फिलहाल मामले में तहसीलदार ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
16 Aug 2018 11:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
