9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo Feature : पीएम की अभेद्य सुरक्षा में घुसे कांग्रेसी, काला झंडा दिखाते हुए दर्जन भर गिरफ्तार

इन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया

less than 1 minute read
Google source verification
काला झंडा दिखाने में कामयाब हुए

काला झंडा दिखाने में कामयाब हुए

जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए एनएसयूआई के दर्जन भर कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंच कर काला झंडा दिखाने में कामयाब हुए। इन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इन्हें पकड़ कर थाने ले जा रही है और अब पूछताछ शुरू करने वाली है।


इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी का विरोध करने जा रहे दर्जनों कांग्रेस नेता गिरफ्तार किए गए हैं। जिले के चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने आधे रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे ना दिखा पाए और ना ही पुतला दहन कर पाए पुलिस ने जिले में कांग्रेसियों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक कर चाक-चौबंद व्यवस्था की। जिन्हें अस्थाई जेल के रूप में अग्रसेन भवन डभरा में रखा गया है। गिरफ्तार लोगों में लगभग एक दर्जन से ऊपर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है

जिले में हर एक क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत व विधायक जय सिंह अग्रवाल सहित युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जांजगीर से गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं को अज्ञात स्थान ले जाया जा रहा है।


इसी प्रकार गिरफ्तारी में पूर्व विधायक रामसुंदर दास, प्रेमचंद जायसी, शेषराज हरबंश, रामकुमार पटेल, प्रदीप बनर्जी, रवि भारद्वाज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी धाराशिव मोड़ पर किया गया।