
शहर के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में गुरुवार को फिर से आनन्दपाल गैंग से जुड़े एक दर्जन आरोपितों को पेश किया गया। इस दौरान लगातार चौथे दिन भी जिरह अधूरी रही। इसके बाद न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोदी ने आगामी 17 अप्रेल को पेशी के आदेश दिए। इस मौके पर कोर्ट में लेडी डॉन अनुराधा चौधरी, आजाद सिंह, अजीतसिंह पावटा, परवेज अहमद, प्रतापसिंह पाण्डोराई, गुलजारी, जितेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, हनुमान सिंह, महिपाल सिंह, सोहनसिंह, मुकेश पंवार कोर्ट में पेश हुए। जबकि पीडि़त इन्द्रचंद अपने वकील रामेश्वरलाल भाकर के साथ कोर्ट में उपस्थित हुआ। इस मौके पर सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद युनूस सलीम, आरोपितों की ओर से नरेन्द्र कुमार आेझा ने पैरवी की।
गर्मी शुरू होते ही पानी पर मचा ‘हाहाकार’
डरा-धमका कर दस्तखत कराने का मामला दर्ज
चितावा. पुलिस थाना चितावा में ग्राम सुरतपुरा में एक मां व उसके बेटे को जबरन गाडी में डालकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना चितावा के सुखा राम ने बताया कि सुनिल शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा निवासी सुरतपुरा ने रिपोर्ट में लिखा कि बुधवार सुबह उसे व माता ममता को गांव के मनोज, राधेश्याम व अशोक आदि लोग जबरन गाड़ी में डालकर जयपुर ले गए जहां डरा धमका कर विभिन्न कागजातों पर दस्तखत करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों का लेन-देन संबंधी विवाद है।
सुविधा डेस्क का लोकार्पण
मौलासर. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द यादव ने गुरुवार शाम मौलासर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख की पहल पर मौलासर थाने में शुरू की गई सुविधा डेस्क का लोकार्पण किया गया। इससे पहले यादव ने सलामी ली तथा थाना स्टाफ से परिचय लिया। सीओ नरसीलाल मीणा भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान यादव ने थाना हाजा का रिकार्ड, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही थानाधिकारी शम्भूसिंह शेखावत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों के रहने व ठहरने के बारे में जानकारी ली जिस पर पुलिसकर्मियों ने थाने में पुलिस जवानों के लिए बैरक की आवश्यक्ता बताई गई। जिस पर यादव ने विचार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजने की बात कही। थानाधिकारी शम्भूसिंह शेखावत ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक की पहल पर जिले के तमाम थानों में फरियादियों के बैठने के लिए सुविधा डेस्क शुरू की जानी है। निरीक्षण के दौरान देर शाम पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द यादव ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान यादव ने कहा कि सीएलजी सदस्य पुलिस का ही एक हिस्सा होते है। इस दौरान उन्होंने जागरूक लोगों की मदद से ही अपराधों में कमी लाई जा सकती है।
Published on:
13 Apr 2017, 10:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.