29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर जाने रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने दबोचा

बुधवार को मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप सीएम को काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर जाने रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने दबोचा

रायपुर जाने रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा. कांग्रेस पदाधिकारियों का इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। लगातार उनके साथ विपरीत परिस्थितियां सामने आ रही है। पहले बिलासपुर में हुए लाठीचार्ज को लेकर और अब रायपुर में प्रदेशाध्यक्ष बघेल की गिरफ्तारी को लेकर उपजे माहौल से पदाधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।

इसी तहर जिले के सक्ती में बुधवार को मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप सीएम को काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया है। सेक्स सीडी कांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को रायपुर न्यायालय द्वारा जमानत प्रस्तुत नहीं करने पर जेल भेज दिया गया।

इस पर राजनीतिक पारा गरमा गया है और प्रदेशभर के कांग्रेसी नेता रायपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंगलवार सुबह रायपुर जाने रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्टेशन पहुंचते ही धर दबोचा। मंगलवार सुबह जिले के सक्ती, बाराद्वार, चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर जाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे, जिनको पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार कांग्रेस पदाधिकारियों पर निगाह रखे हुए है और किसी को रायपुर के लिए निकलने नहीं दे रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के डर से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भूमिगत हो गए हैं। वहीं जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता रायपुर जाने के लिए निकले वे रेलवे स्टेशन में दबोच लिए गए हैं और उन्हें थाने में बैठाकर रखा गया है। पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने इसे पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई बताया है। उनका कहना रहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष रखने का हक है और पुलिस सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों को विरोध के पहले ही गिरफ्तार कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कुठाराघात है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग