7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पॉट बिलिंग के विरोध में विद्युत मंडल कार्यालय का किया घेराव

जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे

2 min read
Google source verification
जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे

जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे

जांजगीर-चांपा. अकलतरा के नगरवासियों ने स्पॉट बिलिंग में खामियों को लेकर सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर का घेराव कर दिया। नगरवासियों का कहना है कि स्पॉट बिलिंग में कई तरह की खामियां है। बिल सही नहीं आ रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। नगरवासियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों को सौंपा है।


जिले के कई इलाकों में स्पॉट बिलिंग किया जा रहा है। स्पॉट बिलिंग में कर्मचारी अनाप शनाप बिजली भरकर उपभोक्ताओं को थमा रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा रहा है। जिसे लेकर उपभोक्ता अच्छे खासे परेशान हैं। किसी का अधिक बिल आ जाने से वे अपना बिल सुधरवाने अफसरों के पास जा रहे हैं, लेकिन उनका बिल सुधर नहीं रहा है।

Read more : Ajab Gajab : जमीन के भीतर से अचानक हुआ ऐसा रहस्यमयी विस्फोट, जिससे बुरी तरह झुलस गया बच्चा अब हालत है बेहद नाजुक

जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर अकलतरा के लोगों ने सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय का घेराव कर दिया। नगर के आर वेंकटराव का कहना है कि उसके घर में हर माह एक हजार रुपए के आसपास बिजली बिल आता था, लेकिन इस माह १० हजार का बिजली बिल आया है। जिसके चलते उसकी माली हालत बिगड़ गई है। इसी तरह आशीष प्रसाद ने बताया कि उसके घर का बिजली बिल हर माह एक हजार रुपए के आसपास आता है,

लेकिन इस माह सात हजार रुपए आया है। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। अब बिजली बिल सुधरवाने के लिए उपभोक्ता दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका बिजली नहीं सुधर रहा। जिसके चलते उपभोक्ताओं ने एनएसयूवाय के नेतृत्व में सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी के डीई दफ्तर का घेराव कर दिया। युवा तकरीबन आधे घंटे तक दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन जेई शारदा साहू को सौंपा है।


बंद करने लिख चुके पत्र
विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों ने बताया कि स्पॉट बिलिंग में विवाद को देखते हुए इस सिस्टम को पहले से बंद कराने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उपर के अधिकारियों के दबाव के चलते जिले में स्पॉट बिलिंग अब तक जारी है। अफसरों ने बताया कि हो सकता है कि आने वाले महीने में शहर में स्पॉट बिलिंग का चलन बंद हो जाए।

-नगर के युवाओं ने स्पॉट बिलिंग में विवाद को लेकर सोमवार को दफ्तर पहुंचे थे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। स्पॉट बिलिंग बंद कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
- शारदा साहू, जेई, सीएसपीडीसीएल