जांजगीर-चांपा. रविवार को राखी के दिन जेल में बहनों की किलकारियां गूंज उठी। खचाखच भीड़ में बहनों ने नम आंखों से राखी बांधकर भाई की कलाई सजाई और भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक तकरीबन डेढ़ सौ बहनों ने अपने भाई को राखी बांधी।