1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेती किसानी के साथ-साथ धनेश्वरी ने एक गाय से डेयरी का शुरू किया कारोबार, आज तीस गायों का पालन कर ले रही अच्छी आमदनी

उन्होंने यह भी बताया कि क्रेडा विभाग द्वारा बॉयोगैस संयंत्र अभी स्थापित किया गया है। जिससे पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिलने के साथ-साथ जैविक खाद भी उपलब्ध हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 7 Apr 2019, 5:36 PM IST

खेती किसानी के साथ-साथ धनेश्वरी ने एक गाय से डेयरी का शुरू किया कारोबार, आज तीस गायों का पालन कर ले रही अच्छी आमदनी

खेती किसानी के साथ-साथ धनेश्वरी ने एक गाय से डेयरी का शुरू किया कारोबार, आज तीस गायों का पालन कर ले रही अच्छी आमदनी

जांजगीर. जिले में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो पुरुषों को लोहा मनवाया है और कई तरह के अच्छे कार्य करके जिले का मान भी बढ़ाया है। इसमें बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवानी की रहने वाली 26 वर्षीया धनेश्वरी साहू भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिन्होंने विगत दस साल से देशी गाय का पालन करके उससे अच्छी आमदनी ले रही हैं। एक गाय से डेयरी का कारोबार शुरू करने वाली धनेश्वरी साहू आज तीस गायों का पालन करके जैविक कृषि और कई तरह के जैव उर्वरक तैयार कर रही हैं। जिले की ऐसी प्रगतिशील महिला कृषक धनेश्वरी का पतंजलि योग टीम ने जांजगीर स्थित शारदा देवी की मंदिर परिसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई करने वाली धनेश्वरी साहू अपने माता पिता के साथ चोरिया गांव में गौपालन औऱ खेती किसानी के काम में बचपन से ही रूचि रही है। जब उनका विवाह नजदीक के गांव सरवानी में एक टीचर बाबूलाल साहू के पुत्र वेदप्रकाश से हुई। उसके बाद वे पचपन एकड़ भूमि पर खेती किसानी के साथ-साथ एक गाय से डेयरी का कारोबार करना शुरू किया और धीरे-धीरे वे कारोबार को बढ़ाते हुए आज तीस देशी गायों का पालन करके इससे अच्छी आमदनी ले रहीं हैं।

इस संबंध में धनेश्वरी का कहना है कि वे गाय के दूध से लेकर गोबर और उसके बाद गोमूत्र का उपयोग खेती के काम करते हैं और कृषि अवशेष अर्थात पैरा का इस्तेमाल पशुओं के चारा के रूप में कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्रेडा विभाग द्वारा बॉयोगैस संयंत्र अभी स्थापित किया गया है। जिससे पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिलने के साथ-साथ जैविक खाद भी उपलब्ध हो जाएगी।

Read More : मरीजों मिलेगी बड़ी राहत, अब इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाने का मिलेगा 48 घंटे का समय

धनेश्वरी ने आगे यह भी बताया कि जाज्वल्य देव् कृषक आत्मा समिति बहेराडीह के प्रमुख व कृषक मित्र दीनदयाल यादव से जुडऩे के बाद मध्यप्रदेश स्थित पण्डित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जबलपुर में कृषि विभाग के उप संचालक एम आर तिग्गा के मार्गदर्शन में जैविक कृषि का ट्रेनिंग ली। उसके तत्काल बाद कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक महीने की जैविक कृषि की ट्रेनिंग प्रोग्राम में ट्रेनिंग प्राप्त किया। वही उनके इस कारोबार से प्रभावित होकर कृषि विभाग ने वर्मी टाका नाडेप टैंक अंजोला पीट व नरेगा के तहत कच्चा कोठा को पक्का कोठा बनाने व अन्य कृषि उपकरण सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। महिला दिवस कार्यक्रम में नैला नगरपालिका अध्यक्ष मालती रात्रे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रमुख अनुराधा शुक्ला पतंजलि योग टीम के अध्यक्ष मनीषा गोपाल, कांति यादव, शारदा कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे, अश्विनी कुमार यादव, बबिता यादव, दीनदयाल यादव शोभाराम यादव समेत पतंजलि योग टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़