
Road Accident: जांजगीर-चांपा हाइवे स्थित ब्लैक स्पॉट अमरताल गांव में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहली घटना देर रात हुई। जहां एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी तो दूसरी घटना मंगलवार की शाम को हुई। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक 5 वर्षीय बच्ची की पैर टूट गया। वह अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है।
पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना के एनएच 49 में बसे गांव अमरताल निवासी मंजू दिवाकर पति सुभाष दिवाकर अपनी बेटी के साथ मायके जेवरा गई हुई थी। कुछ दिन के बाद कमाने खाने बाहर जाने वाले थे। इसके पहले महिला अपने पति से बोली कि कुछ दिन अपने मायके होकर चली आती हूं। इसलिए तीन दिन पहले मायके चली गई थी। मंजू अपने पति सुभाष को बोली की लेने आ जाओ, तब सुभाष बोला कि अपने किसी परिजन के साथ आ जाओ, मुझे आते नहीं बन रहा है। जिस पर मंजू दिवाकर भतीजा संदीप खुराना, उसका दोस्त संजू व 5 वर्षीय बेटी सुहानी के साथ बाइक से ससुराल अमरताल जाने के लिए निकले।
इसी दौरान गांव अमरताल पहुंच गए थे। हाइवे में सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों बाइक से दूर छिटक गए। संदीप खुराना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही मंजू, सुहानी व संजू को गंभीर चोटे आई। सुहानी की तो पैर ही टूट गया। साथ ही संजू को भी हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई। इसके अलावा मंजू भी गंभीर हालात में है। आसपास लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। 5 वर्षीय बेटी सुहानी जिंदगी व मौत से जूझ रही है।
इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के आए बगैर शव नहीं उठाने की मांग को लेकर मेन रोड में चक्काजाम कर दिया। हाइवे होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर तत्काल एसडीओपी, थाना प्रभारी अकलतरा सदलबल मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मुआवजा देने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। दो घंटे हाइवे जाम होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इधर कुछ देर बाद मृतक की मां मौके पर पहुंची। अपने जवान पुत्र का शव देखकर उससे लिपट-लिपटकर रोती रही। जिसे देख लोगों के आंख से आंसू निकल गया।
मंजू दिवाकर ने बताई कि कुछ दिन बाद हम लोग बाहर कमाने खाने जाने वाले थे। इसके पहले मायके जेवरा गई थी। भतीजा के साथ वापस ससुराल आ रही थी। अमरताल स्थित घर से महज 100 मीटर दूर पहुंच गए थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बड़ा हादसा हो गया।
नेशनल हाइवे स्थित अमरताल में हर दूसरे दिन हादसे हो रहे हैं। मोड़ होने के कारण स्पीड में वाहन संभाल नहीं पाते और भारी वाहन एक्सीडेंट कर बैठते है। अमरताल गांव में ही सोमवार की रात दूसरे हादसे में दो लोग जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। मुंगेली जिले के लोरमी से 7 लोग कार में सवार होकर लखुर्री बारात आए थे। अमरताल गांव में कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों को गंभीर व 5 लोगों को सामान्य चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ट्रक चालक हादसे के बाद भागने के फिराक में था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद उसकी धुनाई शुरू हुई। फिर वह बेहोश होने का नाटक करने लगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। फिर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। नशा ही हादसे की वजह बनी। अमरताल के पास दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
Updated on:
27 Nov 2024 03:43 pm
Published on:
27 Nov 2024 03:43 pm
