1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत व मां घायल, सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े

Janjgir Champa Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत व मां घायल, सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 49 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक की पत्नी दूर जाकर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुकली निवासी केशव 42 वर्ष राठौर अपने साथ पत्नी और पुत्री पूर्णिमा राठौर 13 साल को लेकर ससुराल नारियरा गांव एक बाइक में तीनो सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान जांजगीर तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। साथ ही 50 मीटर तक पिता-पुत्री को घसीटने के बाद कुचल कर फरार हो गया।

वहीं बाइक में बैठी मृतक की पत्नी दूर जा गिरी जिससे उसकी जान बच गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के पूर्व MLA भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, देहरादून में कर रही थी पढ़ाई, नक्सली हमले में गई थी पिता की जान

पिता-पुत्री दोनों के शव सड़क पर बिखरे

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार सुबह 11 बजे अमरताल के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्री दोनों के शव सड़क पर बिखरे मिले। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन के साथ फरार हो गया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लगातार हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम और हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तहसीलदार और पुलिस टीम ने लोगों को समझाया और मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।