11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, बच्चे होते क्लास रूम में तो घट सकती थी दुर्घटना

जिले के 100 से अधिक प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूलों की हालत खस्ता हो चुकी है

2 min read
Google source verification
अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, बच्चे होते क्लास रूम में तो घट सकती थी दुर्घटना

जांजगीर-चांपा. सक्ती ब्लाक के प्राइमरी स्कूल भदरीपाली में बुधवार की सुबह तब अफरा-तफरी मच गई जब छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। गनीमत है कि उस वक्त स्कूल में बच्चे नहीं पहुंच पाए थे। यदि क्लास लगी होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। बताया जा रहा है कि बदहाल भवन की स्थिति के बारे में स्कूल के प्रधान पाठक ने डीईओ को सूचना दे चुके हैं।

जिले में जर्जर स्कूल में क्लास लगने की खबर किसी से छिपी नहीं है। जिले के 100 से अधिक प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूलों की हालत खस्ता हो चुकी है। बदहाली के कारण बच्चों को जान जोखिम में डालकर अध्ययन करना पड़ रहा है। कई स्कूलों के छत से बारिश के दिनों में पानी टपक रहा है तो कई स्कूल खपरैल वाला होने से बच्चों के जान में खतरा बना रहता है। कुछ इसी तरह की स्थिति सक्ती ब्लाक के भदरीपाली स्कूल में निर्मित हो गई। यहां बुधवार को प्राइमरी स्कूल में क्लास लगने वाली थी। क्लास में बच्चे पहुंच रहे थे।

Read More : संजीवनी सुविधा नहीं मिल पाई, सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की दर्दनाक मौत

बच्चों ने जैसे ही स्कूल खोला तब देखा कि भवन का भीतरी हिस्सा भरभराकर गिर रहा था। देखते ही देखते क्लास के बच्चों में अफरा -तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। स्कूली छात्रों ने मामले की सूचना प्रधान पाठक को दी। प्रधान पाठक ने मामले की सूचना डीईओ को दी। डीईओ ने मामले को लेकर तुरंत जांच टीम गठित की और पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट देने कहा है। इधर जांच टीम ने स्कूल का दौरा किया और रिपोर्ट तैयार कर डीईओ को निर्देशित कर दिया है। डीईओ ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक राशि भी जारी कर दी गई है।

-सक्ती ब्लाक के भदरीपाली स्कूल भवन के छत का प्लास्टर गिरा है। मामले में जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने कहा है। भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक राशि जारी कर दिया गया है। अब बच्चों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी- आरएन हीराधर, डीईओ सक्ती

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग