27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपने ही घर में छिपा हुआ था ये आरोपी, पढि़ए खबर कैसे पहुंची पुलिस यहां तक

- गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक धनगांव निवासी मनोज यादव का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 25 Jun 2018, 6:27 PM IST

गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपने ही घर में छिपा हुआ था ये आरोपी, पढि़ए खबर कैसे पहुंची पुलिस यहां तक

गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपने ही घर में छिपा हुआ था ये आरोपी

जांजगीर. पामगढ़ थानांतर्गत ग्राम धनगांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात 10 बजे निगरानी बदमाश छायाराम बर्मन ने हत्या की नीयत से दुश्मन को गोली मार भाग निकला था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कहीं और नहीं बल्कि अपने ही घर में दुबका था। पुलिस ने उसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

इधर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक धनगांव निवासी मनोज यादव का मेकाहारा में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छायाराम ने जिस पिस्तौल से गोली मारी थी वह पिस्तौल हाथ नहीं लगा है। इस कारण अभी मामले को मीडिया के सामने नहीं लाया है।

पुलिस का कहना है कि जब तक पिस्तौल बरामद नहीं होगा तब तक जांच अधूरी रह जाएगी। इस कारण अभी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में अभी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल किया जाएगा।

Read More : इतने हजार मिडिल व हाई स्कूलों में फर्नीचर नहीं, छात्रों को फिर जमीन पर बैठकर लेनी होगी तालीम
गौरतलब है कि धनगांव निवासी मलीराम यादव का गांव का ही छायाराम बर्मन से छह माह से पैसे के लेन-देन का विवाद था। छायाराम बर्मन और कलीराम यादव दोनों पुराने दोस्त थे। दोनों शराब पीने का आदी भी थे। दोनों पड़ोसी भी हैं। छह माह पहले छायाराम बर्मन ने कलीराम यादव को मार दिया था। दोनों का केस कोर्ट में लंबित है। हाल ही में दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया था, लेकिन कोर्ट में दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाई है। इस दौरान दोनों के बीच तनाव जारी था।

छायाराम बर्मन समझौता के नाम पर कलीराम यादव को हर माह कुछ पैसा देता था। शनिवार की रात 10 बजे कलीराम का भाई मनोज यादव छायाराम बर्मन से पुराने पैसे की मांग की। जिसे देने से छाया बर्मन मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तनातनी हो गई। छाया बर्मन अपने पास पिस्तौल रखा था और मनोज यादव के भुजा में गोली मार दिया। मनोज के बायें भुजा की चीरते हुए उसके सीने में घुस गई।

इससे मनोज यादव मौके पर गिर पड़ा। गोली लगने के बाद मनोज मौके पर ही गिरा पड़ा रहा। आसपास में गोली लगने की सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इक_े हो गए। लोगों ने पहले गंभीर रूप से घायल को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने छायाराम बर्मन के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग