13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वारंटाइन सेंटर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मचा हड़कंप, महिला की जांजगीर अस्पताल में ईलाज जारी

Snake Bite: 108 की मदद से महिला को जांजगीर आईसोलेशन सेंटर भेजा गया। यहां महिला का ईलाज जारी है। घटना से धमनी सेंटर की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
less than 1 minute read
Google source verification
क्वारंटाइन सेंटर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मचा हड़कंप, महिला की जांजगीर अस्पताल में ईलाज जारी

क्वारंटाइन सेंटर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मचा हड़कंप, महिला की जांजगीर अस्पताल में ईलाज जारी

जांजगीर-चांपा/हसौद. लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने राज्य वापस आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है। इस बीच जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत में बनाए गए धमनी क्वारंटाइन सेंटर की दावों की पोल तब खुली जब वहां पर सो रहे 23 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। इस दौरान लोगों में खलबली मच गई।

हालाँकि महिला की इलाज जांजगीर अस्पताल में चल रही है स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जैजैपुर ब्लॉक की है, जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमनी कि रामकुमारी पति रामेश्वर कश्यप 32 वर्ष दोनों पति-पत्नी कमाने खाने पंजाब गए थे, जो 19 मई को वापस ट्रेन से चाम्पा पहुंचे। यहां से दोनों को क्वारंटाइन सेंटर धमनी भेजा गया था।

27 मई को लगभग सुबह 4 बजे सेंटर में रामकुमारी को सांप ने डस लिया, जिसकी जानकारी मिलते ही 108 के माध्यम से महिला को जांजगीर आईसोलेशन सेंटर भेजा गया। यहां महिला का ईलाज जारी है। इस घटना से धमनी सेंटर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।