27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क के निर्माण में मिट्टी की जरूरत पड़ी तो खोद दिए अन्नदाताओं के खेत

इस सड़क में मिट्टी पटने के लिए किसानों के खेतों को ही खोदा जा रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 May 2018, 1:28 PM IST

इस सड़क में मिट्टी पटने के लिए किसानों के खेतों को ही खोदा जा रहा

इस सड़क में मिट्टी पटने के लिए किसानों के खेतों को ही खोदा जा रहा

पामगढ़. मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत रसौटा में मनरेगा के तहत कच्ची सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क में मिट्टी पटने के लिए किसानों के खेतों को ही खोदा जा रहा है।

खेत मालिक ने आरोप लगाया कि उसके खेत से मिट्टी खुदाई कराने रोजगार सहायक ने अनुमति तक नहीं मांगी और उसके खेत को बेतरतीब तरीके से खो दिया गया है। खेत मालिक का कहना है कि उसके खेत में लगभग 20-25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

उसके खेत में पानी का भराव हो जाएगा और वह फसल नहीं ले पाएगा। परेशान खेत मालिक ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के उच्च अधिकारी जनपद सीईओ तथा अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ से उसने इसकी शिकायत की है। जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत रसौटा में धरसा दाब खार से जहानी खार तक मिटटी व मुरुम की सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है

इसके लिए खेतों से मिट्टी खुदाई कराई जा रही है। एक खेत के मालिक सत्यमबुज ने उसकी बिना अनुमति के खेत से मिट्टी निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से भी की है।

Read more : सीएमओ कार्यालय में झूलता ताला देख नए सीएमओ ने दूसरे कमरे में दी ड्यूटी

--------------------------
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को
जांजगीर-चांपा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो क्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि एक जनवरी 2018 मानते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण व प्रचार सामग्री की तैयारी,

बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन एवं मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण तथा भवनों का सत्यापन का कार्य 20 जुलाई तक किया जाएगा। इसी प्रकार मतदाता सूची का एकीकरण एवं प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी के लिए 21 से 30 जुलाई तक की तिथि निर्धारित है।

एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रकाशन 31 जुलाई तक और 31 जुलाई से 21 अगस्त तक दावा आपत्ति स्वीकार किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 20 सितम्बर तक किया जाएगा। डाटाबेस में अपडेशन के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को
किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग