
प्रशासन द्वारा बर्खास्तगी का डंडा चलाया गया
जांजगीर-चांपा. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक अगस्त से अनिश्चितकालिन हड़ताल कर रहे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों पर प्रशासन द्वारा बर्खास्तगी का डंडा चलाया गया है। जिले के 48 कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का हवाला दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2006 से प्रदेश में शासकीय सेवकों द्वारा हड़ताल, धरना, सामूहिक अवकाश आदि छग सिविल सेवा आचरण नियम के अनुसार कदाचार की श्रेणी में आता है।
अत: विगत एक अगस्त से अनिश्चतकालिन हड़ताल में शामिल जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को संचालक से मिले निर्देश के तहत विभाग द्वारा बर्खास्त किया गया है। जारी पत्र में बताया गया है कि सभी कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर कार्य पर लौटने की नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन किसी कर्मचारी द्वारा जवाब नहीं दिया गया। कार्य पर उपस्थित नहीं होने से जन सामान्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की बात कहते हुए जनहित में आवश्यक सेवा कार्य में प्रतिशेध होना पाया गया है,
जिससे सभी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाता है। बर्खास्त होने वाले कर्मचारियों में सबसे ज्यादा सक्ती व मालखरौदा ब्लाक से 8-8 कर्मचारी शामिल है। नवागढ़ से 7, बलौदा से 6, पामगढ़ से 5, अकलतरा, डभरा, बम्हनीडीह से 4-4 तथा जैजैपुर से 2 कर्मचारियों का नाम शामिल है।
----------------
पेंशनधारी कल्याण संघ ने की बैठक
जांजगीर-चांपा. गत 11 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक चांपा में शाखा प्रबंधक पात्रा के साथ छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संग तहसील शाखा चांपा एवं सीनियर सिटीजन चांपा के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं से शाखा प्रबंधक को अवगत कराया गया। 1 जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों का 7वां वेतनमान में मंहगाई राहत सहित पेंशन पुनरीक्षण का मांग पत्र सौंपकर महाप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक भोपाल पेंशन सेल प्रेषित करने का आग्रह किया गया।
इस पर शाखा प्रबंधक ने समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में बलिहार सिंह, पीडी महंत, बालमुकुंद चतुर्वेदी, तिजेंद्र कुमार तिवारी, लीलेश्वर तिवारी, बाल गोविंद श्रीवास, सुलोचना प्रकाश, कनक लता, सिरिन शोभा, सुरिमिता दत्ता आदि उपस्थित रहे।
Published on:
13 Sept 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
