31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरिया में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 8 Apr 2019, 1:17 PM IST

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा

बम्हनीडीह. सारागांव थानांतर्गत ग्राम चोरिया के तेंदुआ ग्राम में एक प्रौढ़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के शरीर में चोट के निशान व उसके जेवर पार होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।


सारागांव पुलिस के अनुसार तेंदुआ निवासी गणेशी बाई पति चिंता राम सूर्यवंशी 55 अपने घर में अकेली रहती थी। उसके पति का निधन हो चुका है। शनिवार की रात वह अपने घर में अकेली थी। रविवार की सुबह उसका शव घर में पड़ा हुआ मिला। शव देखकर उसके परिजन सन्न रह गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। इधर परिजनों का आरोप है कि महिला के गले से सोने का चेन पार है। वहीं महिला के शरीर में चोट के निशान थे। जिसे देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि लोगों ने उसकी लूट की नीयत से हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Read more : चार साल में आधी भी नहीं बनी 456 करोड़ की बायपास सड़क


अब रात भर पड़ी रहेगी लाश
पुलिस को शव का पंचनामा कार्रवाई करने में रविवार को काफी देर हो गया। शव शाम चार बजे तक बम्हनीडीह के शव परीक्षण कक्ष तक पहुंचाया गया। लेकिन बम्हनीडीह के डॉक्टर अमित अग्रवाल ने यह कहकर शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया कि अब काफी देर हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम करने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे। जिसके चलते डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने हाथ खड़े कर दिया। अब महिला का शव रात भर मरचुरी में पड़ा रहेगा। इधर परिजन भी रात भर परेशान रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़