जांजगीर-चांपा. को-आपरेटिव बैंक चांपा के शाखा प्रबंधक पर किसानों ने दुव्र्यवहार व कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। किसानों ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री, सहकारी बैंक के सीईओ व जिला कलेक्टर से की है। इधर, सहकारी बैंक बिलासपुर के सीईओ ने इस पूरे मामले में जांच कराने का भरोसा दिलाया है।