
डेंगू को लेकर लोगों को किया जा रहा अलर्ट
जांजगीर-चांपा. राज्य में इस समय डेंगू का कहर जोरों पर है। राज्य में अब तक इससे जहां दर्जनों लोग पीडि़त हैं तो वहीं लगभग 28 से अधिक मौतें हो चुकी है।
इस समस्या से निजात पाने सभी जिलों सहित जांजगीर के कलेक्टर ने भी अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर पालिका व अन्य विभाग के अधिकारी व उनका अमला लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने में लगा है। जमीनी हकीकत की बात की जाए तो पालिका प्रशासन माइक से बोल-बोलकर लोगों को तो जागरूक कर रहा, लेकिन खुद जागरूक नहीं होना चाहता है।
जांजगीर व चांपा शहरों की बात की जाए तो यहां जगह-जगह जल भराव है। गार्डन में पानी भरा है, नालियां पानी से लबालब है, उनका पानी बह नहीं रहा है। ऐसे में डेंगू के लिए सबसे बड़ी उत्तरदाई यही अव्यवस्था। इसे दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन को नालियों की सफाई कराने के साथ जमा पानी को हटवाना चाहिए, लेकिन इस पर अमला न लगाकर वह केवल लोगों को जगरूक कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
जांजगीर शहर की बात की जाए तो यहां लिंक रोड पत्रिका कार्यालय के बगल से निकली सड़क में पिछले तीन चार दिन लबालब पानी भरा हुआ है। यहां से लोग निकल नहीं पा रहे हैं। डीबी महंत बाल उद्यान जहां बच्चे परिवार सहित जाते हैं वहां पिछले कई हफ्तों से पानी भरा हुआ है। नालियां पानी से भरी हैं उनका पानी बह नहीं रहा है। शहर के अन्य वार्डों का भी यही हाल है। चांपा में तो मेन रोड के बगल से पानी गड्ढों में भरा हुआ है।
इन गड्ढों को पाटकर इनका पानी निकालने और नालियों की सफाई करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जगह दोनों नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी केवल कचरा उठाने वाली गाड़ी को शहर में घुमवा कर उसमें लगे साउंड के माध्यम से जनता को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। इस लचर कार्यशैली से तो अब शहरवासी भी यही कहने लगे हैं कि एसी चैंबर और आलीशना बंगले में रहने वाले अधिकारियों को गरीबों के दुख तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है।
-शहर में जहां-जहां पानी जाम है वहां डस्ट डालने सहित दवा का छिड़काव किया जा रहा है। फॉगिंग भी की जा रही है। नाली की सफाई का कार्य चल
-एससी शर्मा, सीएमओ नगर पालिका जांजगीर-नैला
-सभी तरह की व्यवस्था के लिए अमला लगाया गया है। नालियों की सफाई भी की जा रही है।
-सीके श्रीवास्तव, सीएमओ नगर पालिका चांपा
Published on:
22 Aug 2018 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
