
बेरोजगार लुटे या मड़वा का कर्मचारी करे फ्राड, लाखों की तनख्वाह पाने वालों को नहीं सरोकार
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित मड़वा पॉवर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी लछनपुर निवासी रामगोपाल साहू पिता रम्हन लाल साहू ने मड़वा के अधीक्षण अभियंता वृत्त तीन के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर एक नहीं दो नहीं बल्कि छह-छह बेरोजगार युवकों को ठग लिया। जबकि इस बारे में बात करने पर मड़वा के अधीक्षण अभियंता एक जुलमे का कहना है कि उन्हें न तो नियुक्ति करने का अधिकार है और न वह इस मैटर में कोई कार्रवाई या शिकायत कर सकते हैं। जब इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड एचआर रायपुर के डीजीएम रमेश कुमार राव से बात की गई तो उन्होंने ऐसे मामलों में समय न होने की बात कहकर फोन काट दिया।
दोपहर सवा 12 बजे फोन लगाने पर राव ने कहा कि वह अभी सब्जी ले रहे हैं और उसके बाद मीटिंग में जाएंगे। मड़वा के कर्मचारी द्वारा की गई ठगी या फ्राड के मामले में उन्होंने कहा शिकायत करिए उसके बाद वह इस बार में कुछ कर पाएंगे। यानि कि समाचार पत्र में इतना गंभीर मुद्दा उठने के बाद भी लाखों रुपए की तनख्वाह पाने वाले इन जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगता है।
यह है मामला
जांजगीर के लछनपुर गांव निवासी रामगोपाल साहू पिता रम्हन लाल साहू जो कि खुद मड़वा पावर प्लांट में कर्मचारी है और युवा इंटक का प्रदेश महामंत्री है उस पर मड़वा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर छह बेरोजगारों से लाखों रुपए ठगने का आरोप है। बेरोजगार युवकों ने जब नौकरी न लगने पर साहू पर दबाव बनाया तो उसने बकायदा मडवा पावर प्लांट के अधीक्षण अभियंता वृत्त तीन के नाम का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर पीडि़तों को थमा दिया। उसमें 9 मई 2018 की तारीख भी डाली गई। पता करने पर जब ज्वाइनिंग लेटर के फर्जी होने का पता चला तो बेरोजगार युवकों ने खुद ठगी का शिकार होना पता हुए इसकी शिकायत एसपी जांजगीर चांपा से की है।
- मुझे नियुक्ति करने का अधिकार नहीं है। रही बात मेरे नाम से फर्जी नियुक्त पत्र जारी करने की तो मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। आप इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करिए- एके जुलमे, अधीक्षण अभियंता, मड़वा पॉवर प्लंट जांजगीर
- मैं आपको नहीं जानता हूं। मैं अभी सब्जी लेने आया हूं। मड़वा में फ्राड या ठगी की कोई शिकायत है तो मुझे लिखित में शिकायत करिए। मेरे पास इस संबंध में बात करने का समय नहीं है। मुझे मीटिंग में जाना है- रमेश कुमार राव, डीजीएम एचआर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड छत्तीसगढ़ रायपुर
Published on:
19 Aug 2018 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
