इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिएअफसर पढ़े लिखे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बजाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगा दिया है। भला आठवीं पढ़ी लिखी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस काम को किस तरह कर रहीं है इसका जीता जागता उदाहरण तब सामने आया जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा इस कार्य में व्यापक गड़बड़ी की गई। इसके कारण उसे अपने पद से हाथ धोना पड़ गया। गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र ३४ के भाग संख्या ८३ में दर्ज मतदाता पवन कुमार पिता लखेश्वर पालीवाल, अजय थवाइत पिता रामकुमार थवाइत,