4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदकुशी के लिए मालगाड़ी के नीचे कूद गया युवक बाल बाल बचा

- अज्ञात कारण से आत्महत्या करने के लिए रायगढ़ तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने में छलांग लगा दी। जिससे वह मालगाड़ी के बीच में फस गया

less than 1 minute read
Google source verification
खुदकुशी के लिए मालगाड़ी के नीचे कूद गया युवक बाल बाल बचा

खुदकुशी के लिए मालगाड़ी के नीचे कूद गया युवक बाल बाल बचा

जांजगीर चाम्पा. सक्ति रेलवे केबिन के पास युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। घटना में युवक घायल हो गया। घटना स्थल मौजूद लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना सोठी सक्ति रेलवे केबिन के पास सोमवार की शाम 16:09 बजे की है। हादसे में घायल युवक होली राम राठौर (40) ग्राम नांदौर कला में निवास करता है। बताया जा रहा है कि होली राम काफी समय से रेलवे पटरी के पास घूम रहा था। इस बीच रायगढ़ तरफ आ रही मालगाड़ी के सामने में छलांग लगा दी। मालगाड़ी के नीचे आकर फंस गया। हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। युवक के सिर एवं पैर में चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया। गया है इलाज जारी है एवं उनके परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी।