एक मई से 28 जून तक है जेठ महीना
एक मई से 28 जून तक जेठ महीना मनाया जाएगा। 1 से 15 मई तक जेठ माह शुरू होने के 15 दिनों बाद 16 मई से लेकर 13 जून तक पुरुषोत्तम मास अर्थात मल मास मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना अति पुण्यदायी माना गया है और गरीबों व ब्राह्मणों को दान-पुण्य करने से आम दिनों में किए जाने वाले दान से कई गुणा अधिक फल की प्राप्ति होगी। पुरुषोत्तम माह खन्म होने के बाद 14 जून से 28 जून तक फिर साधारण जेठ महीना मनाया जाएगा।